CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: बाइक के विवाद में पिता की हत्या कर बेटे ने दफनाया शव, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

 बड़ी खबर: बाइक के विवाद में पिता की हत्या कर बेटे ने दफनाया शव, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Share

कवर्धा। युवक ने बाइक के विवाद में अपने बाप की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर दफना दिया। दो दिन बाद बुधवार को सरपंच के घर आरोपी युवक पहुंचा और पिता के लापता होने की जानकारी दी। फिर ग्रामीणों और सरपंच पति के साथ तलाश करने निकल पड़ा। थोड़ी देर बाद जब एक जगह संदेह होने पर जमीन को खोदा गया तो शव देख युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मामला रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम घानीखुंटा निवासी प्रभुलाल वर्मा (53) के दो बेटे कैलाश (22) और सोनू (6) हैं। कैलाश का अपने पिता से अकसर बाइक चलाने को लेकर विवाद होता था। प्रभुलाल उसे बाइक चलाने नहीं देता और टीवी देखने से रोकता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कैलाश ने रस्सी से अपने पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर ले जाकर शव दफना दिया। पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन को खोदा गया तो उसमें से प्रभुलाल का शव बरामद हुआ। हालांकि वह सडऩे की स्थिति में था।

तीसरे दिन सरपंच पति को दी पिता के लापता होने की जानकारी
आरोपी कैलाश वारदात के तीसरे दिन यानी मंगलवार को सरपंच पति फगन सिंह के पास पहुंचा और पिता के लापता होने की जानकारी दी। बताया कि रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर सरपंच पति उसे और अन्य ग्रामीणों को लेकर गांव में ही प्रभुलाल को तलाश करने के लिए निकले। इस दौरान एक जगह मिट्?टी खोदकर दोबारा पाटा गया था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पिता का शव देख हत्या की बात युवक ने की स्वीकार
शव को देखते ही कैलाश चीखने लगा कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहां पूछताछ में बताया कि 4 सितंबर की रात वह नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर अगले दिन पिता से झगड़ा हुआ। उसके पिता शराब से चिढ़ते थे।
कैलाश ने बताया कि रस्सी से अपने पिता का गला घोंट दिया। इसके बाद घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर ले जाकर शव दफना दिया।

कैलाश ने पुलिस को यह भी बताया कि वह बैंगलुरु में काम करता है। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा था, लेकिन पिता से नहीं पटने के कारण ननिहाल में रहता था। इन दिनों उसकी मां भी वहीं है। वारदात से 4 दिन पहले कैलाश घर पहुंचा था। हत्या के बाद उसने शव को घर में ही छिपा दिया। छोटा भाई सोकर उठा तो उसके लिए खाना बनाया और खिलाया। फिर उसे खेलने भेज दिया। उसके जाने के बाद शव को बाहर ले गया और दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।


Share

Leave a Reply