बड़ी खबर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी
रायपुर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ।
ये भी पढ़े:- कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में मिले 290 नए कोरोना मरीज, लापरवाही पढ़ रही है भारी, देखें जिलेवार आंकड़े
साथ ही उन्होंने निवेदन किया है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें। समस्त प्रदेशवासीयों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें।
कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जाँच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) January 2, 2022
अभी मेरी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ। (1/2)




