बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ प्रवास में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जायेंगे कवर्धा, जानें पूरी कार्यक्रम
रायपुर | शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य और उनके उत्तराधिकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संपूर्ण यात्रा के लिए न्यास ने कलेक्टर और एसपी को जानकारी देकर पायलेट, फॉलो, पी.एस.ओ. और निवास स्थान में फ्रंट गार्ड और रियर गार्ड देने की मांग की है।
न्यास का कहना है कि कबीरधाम यात्रा के मध्य अतिरिक्त और सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की जरूरत हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को राज्य अतिथि’ का दर्जा प्राप्त है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज श्रीरामजन्मभुमि अयोध्या के मुख्य पक्षकार रहे हैं, और श्रीकृष्णजन्मभुमि मथुरा के वर्तमान में चल रहे केस में भी मुख्य पक्षकार है, ऐसी स्थिति में पुज्य स्वामी को कड़े सुरक्षा व्यवस्था में रखना अतिआवश्यक है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का संचार यात्रा कार्यक्रम :
30 अक्टूबर की शाम 5.15 बजे नई दिल्ली से जबलपुर के लिए प्रस्थान कर 31 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे बगलामुखी देवी मंदिर में पूजा के बाद जबलपुर से परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर (गोटेगांव) जायेंगे। 11:20 बजे झोतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम शंकराचार्य महाराज का दर्शन पूजन के बाद रात्रि विश्राम परमहंसी गंगा आश्रम में करेंगे।
01 नवंबर को वे परमहंसी गंगा आश्रम से बोड़ला के लिए प्रस्थान कर बोड़ला पहुंचेंगे। यहां वे पंडित मेघानंद शास्त्री के निवास में पादुका पूजन, ओम प्रकाश शर्मा के निवास में पादुका पूजन, बोड़ला से ग्राम-दौजरी के लिए प्रस्थान कर मानिक राम चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी एवं ग्रामवासियों की तरफ से पादुका पूजन प्रवचन के बाद ग्राम-दौजरी से सोनबरसा के लिए प्रस्थान कर ग्राम सोनबरसा में हरिश कश्यप, नरेंद्र कश्यप, डॉ. देवी चंद कश्यप एवं ग्राम वासियों के पादुका पूजन प्रवचन के बाद ग्राम सुखाताल के लिए प्रस्थान कर ग्राम पादुका पूजन, ग्राम सुखाताल से उसलापुर के लिए प्रस्थान कर पंडित मेघानंद शास्त्री और जगदेव वर्मा के कार्यक्रम धर्मसभा में पादुका पूजन और प्रवचन के बाद आयोजक के निवास में पादुका पूजन कर कवर्धा के श्रीजानकीरमणप्रभु देवालय पहुंचेंगे, यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
02 नवंबर को प्रातः पूजन दर्शन-दीक्षा के बाद 10:00 बजे रामजानकी रमण प्रभु देवालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। कवर्धा में गणेश अग्रवाल (पिंचु अग्रवाल) के नव निर्मित निवास में पादुका पूजन के बाद कवर्धा से ग्राम उसलापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उसलापुर में धर्मसभा, पादुका पूजन और प्रवचन के बाद उसलापुर से ग्राम बिरकोना के लिए प्रस्थान कर बिरकोना में भूतपूर्व विधायक मोतिराम चंद्रवंशी के निवास में पादुका पूजन के बाद ग्राम सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे।
03 नवंबर को प्रातः पूजन, दर्शन-दीक्षा के बाद ग्राम सलधा से ग्राम सुरजपुरा के लिए प्रस्थान कर ग्राम सुरजपुरा, जिला कबीरधाम शंकराचार्य आश्रम में प्रवचन के बाद ग्राम सुरजपुरा से थानखम्हरिया के लिए प्रस्थान ओमप्रकाश जोशी के निवास में पादुका पूजन के बाद थानखम्हरिया से ग्राम उलट के लिए प्रस्थान करेंगे। शिव कुमार ठाकुर के निवास में पादुका पूजन के बाद ग्राम उलट से बाज़ारचारभाठा के लिए प्रस्थान करेंगे। बाज़ारचारभाठा में स्व. गिरधर निर्मलकर के निवास में परिजनों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। बाज़ारचारभाठा से प्रस्थान कर ग्राम धमकी पहुंचेंगे और श्रीराजराजेश्वरी मंदिर स्थल का निरीक्षण करेंगे। प्रवचन के बाद ग्राम धमकी से कवर्धा के बाद प्रस्थान श्रीजानकीरमण प्रभुदेवालय कवर्धा आगमन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
04 नवंबर को प्रातः पूजन, दर्शन-दीक्षा के बाद श्रीजानकी रमणप्रभु देवालय से दुर्गेश देवागंन के निवास में उनके परिजनों से भेंट व चर्चा के बाद ध्वज स्थल निरीक्षण लोहारा नाका पश्चात ग्राम टाटीकसा के लिए प्रस्थान अशोक साहू ग्राम टाटीकसा में पादुका पूजन व ग्रामवासियों द्वारा पादुका पूजन के बाद लोहारा में देवदत्त दुबे के निवास में पादुका पूजन के बाद ग्राम बहेराखार के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रीशंकराचार्य महागोसेवालय स्थल का निरीक्षण के बाद दोपाहर 3:30 ग्राम बहेराखार से कवर्धा कोई लिए प्रस्थान करेंगे। जानकी रमण प्रभुदेवालय में शाम 6 बजे दीपदान करवा कर चंद्रप्रकाश उपाध्याय के निवार शंकराभवन्म शांतिदीप कॉलोनी, कवर्धा में पुर्णा रात्रि दीपावली महापूजन करेंगे।
05 नवंबर को श्रीयदुनाथगौशाला कवर्धा में ‘गौपुजन’ कार्यक्रम तुलादान के बाद ग्राम परसवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। परसवारा में डॉ. पवन कुमार मिश्रा निवास में पादुका पूजन के बाद परसवारा सें रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। रायपुर आगमन बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री के निवास में पादुका पूजन बृजमोहन अग्रवाल की माता से मुलाकात के बाद विजय तिवारी, एस.बी.आई. कालोनी सुंदर नगर मकान नंबर 17 में पादुका पूजन कर परिजनों से मुलाकात के बाद श्रीशंकराचार्य आश्रम धमतरी रोड आगमन और रात्रि विश्राम करेंगे।
06 नवंबर को प्रात : 7:45 श्रीशंकराचार्य आश्रम से रायपुर विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगे। इंडिगो के विमान से वे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रयागराज आगमन के बाद प्रयागराज से वाराणसी के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान कर वाराणसी श्रीविधामठ हरीशचंद्र घाट वाराणसी आगमन स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।




