BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर से 4 मई से 8 मई के मध्य होने वाली दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का समय बदल दिया है। 

सचिव माशिमं द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक की मुख्य परीक्षा 2020 की नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए कुछ परीक्षाएं स्थगित की गई थी। जिसकी संशोधित समय-सारणी जारी करते हुए दिनांक 4 मई से 8 मई तक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया था। वर्तमान में राज्य भर में 3 मई तक लॉकडउन के मद्देनजर शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी संशोधित समय सारणी जिसके द्वारा मंडल की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शेष परीक्षाएं दिनांक 4 मई से 8 मई तक आयोजित की जानी थी, ये समस्त परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है, परीक्षाओं की नई समय-सारणी बाद में घोषित की जाएगी।  


Share

Leave a Reply