बड़ी खबर: तहसील कार्यालय के लिपिक ने की अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा कर खुदकुशी
रायगढ़। सारंगढ़ तहसील कार्यालय के नाजिर शाखा में पदस्थ लिपिक ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली।बताया जा रहा है वह अकेला रहता था। मृतक लिपिक का नाम सुशील साहू है। वह 21 मार्च से ड्यूटी में नहीं आ रहा था। आज उसके सरकारी क्वार्टर से बदबू आने पर आस पास के लोगों ने जा कर देखा तो सुशील की लाश फांसी पर लटकती मिली। वहीं लिपिक सुशील साहू के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




