बड़ी खबर: कांग्रेसी पार्षद की ऐसी हरकत की सरेराह कर दी महिला की पिटाई, सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद
रायपुर। रायपुर जिला के गोबरा नवापारा में बुधवार को नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 के कांग्रेस पार्षद मंगराज सोनकर की कार में लगे नेमप्लेट पर वार्ड में रहने वाली दुर्गा साहू के 3 साल के बेटे ने खेल-खेल में खरोच मार दिया। स्क्रेच मारने से क्रोधित पार्षद के बेटे ने पहले मासूम की पिटाई कर चुका था। शाम को जब पार्षद घर आए तो उन्हें भी स्क्रेच लगने की जानकारी हुई। गुस्साए नेताजी ने उसके माता-पिता को बुलाया। पहले जमकर खरी खोटी सुनाई। साहू दंपती मासूम की गुस्ताखी के लिए माफी भी मांगता रहा, लेकिन गुस्से से लाल पार्षद ने महिला को तमाचा जड़ दिया। बचाव में आए पति को भी धक्का मारा। सारा घटनाक्रम वार्ड में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित परिवार मामले की शिकायत लेकर गुरुवार को गोबरा थाना में अपराध पंजीबद्ध कराया है।




