बड़ी खबर: मां से कर रहा था मारपीट, बीच बचाव करने पर छोटे भाई की बत्ते से मारकर कर दिया हत्या
रायपुर। मां से मारपीट कर रहे युवक ने बीच बचाव करने पर अपने छोटे भाई के सिर पर बत्ते वार कर लहुलुहान कर दिया। जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट मंदिरहसौद थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेंध मंदिरहसौद निवासी शिवकुमार जांगड़े 50 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 18 जून को सुबह 11 बजे प्रार्थी का बड़ा बेटा परमेश्वर जांगड़े 19 वर्ष अपनी मां सोनबत्ती बे साथ मारपीट कर रहा था। इसे देख प्रार्थी का छोटा बेटा भूपेन्द्र जांगड़े बीच बचाव करने लगा। जिसपर परमेश्वर जांगड़े अपने छोटे भाई के साथ मारपीट कर लकड़ी के बत्ते से सिर पर मारकर लहुलुहान कर दिया। घायल अवस्था में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




