बड़ी खबर : बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, जाने क्या थी वजह..
महासमुंद : पारिवारिक विवाद के चलते पिता व पुत्र द्वारा आत्हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद का है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुत्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी, तो वहीं पिता ने सूनकर जहर पी ली। परिजनों ने पिता का उपचार के लिए सरकारी अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक दिन पिता व पुत्र की अर्थी इससे परिजन व गांव स्तब्ध हैं।
खल्लारी थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि ग्राम कमरौद निवासी पूर्णानंद पटेल 17 दिसंबर सुबह 6:30 बजे घर से निकला और ग्राम ओंकारबंद के पास तेलीबांधा अंडरब्रिज के पास जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी तकरीबन 11:00 बजे ग्रामीणों को हुई। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने से उसके पिता लेखराम पटेल ने देख लिया। जब उनके सुपुत्र के आत्महत्या करने की जानकारी हुई तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और जहर सेवन कर लिया। दोपहर 12 बजे ग्रामीणों को पता चलने पर उसे आनन-फानन में महासमुंद जिला अस्पताल पहुंचाया । शाम 4:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई।




