बड़ी खबर: रायपुर में तीन सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी से लगे एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने,चांदी के जेवर तथा नगदी रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिए। वहीं टिकरापारा इलाके में एक मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फुण्डहर भाठागांव रायपुर निवासी जयनारायण जलक्षत्री 56 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह फिनिक्स पोल्ट्री फार्म ग्राम चांपा तिल्दा मे नौकरी करता हूं। दिनांक 25/07/2021 को फुण्डहर के घर मे ताला लगाकर फिनिक्स पोल्ट्री फार्म ग्राम चांपा तिल्दा मे अपने परिवार सहित रहता हूं। दिनांक 15/08/2021 को सुबह 04/00 बजे मेरा पडोसी प्रदीप निषाद फोन कर बताया कि तुम्हारे घर का ताला टुटा हुआ है दरवाजा खुला हुआ है। जिस पर मै अपने पत्नि सुषमा जलक्षत्री के साथ ग्राम फुण्डहर आकर अपने मकान को देखा, कोई अज्ञात चोर मेरे घर के ताला को तोडकर घर मे प्रवेश कर गोदरेज आलमारी को तोडकर उसमे रखे एक सोने का सेट झुमका, अंगुठी, नेकलेस वजनी ढाई तोला, चांदी का पायल पुरानी 15 तोला तथा दुसरे आलमारी के कपड़ा, साडिय़ा तथा नगदी रकम 20 हजार एवं आलमारी मे रखे फुलकांस के थाली, लोटा, गिलास, स्टेट बैंक तेलीबांधा का 02 एफडी पेपर कुल कीमती 1 लाख की किसी ने चोरी कर ले गया। पडोसी प्रदीप निषाद को पूछने पर बताया कि दिनांक 14/08/2021 के रात्रि 11/00 बजे ताला लगा था, दिनांक 15/08/2021 के सुबह 04/00 बजे उठकर देखा तो मकान का ताला टुटा हुआ दरवाजा खुला हुआ बताया। सोने, चांदी के जेवर पुश्तैनी है।
इसी तरह कृष्णानगर टिकरापारा निवासी साद सगोय 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि बोरियाखुर्द अक्षत कॉलोनी स्थित प्रार्थी की बहन के घर से अज्ञात चोर ने 7 से 12 अगस्त के बीच मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर समेत घर में रखे बर्तन की चोरी कर ली। वहीं खारुन रेल विहार फाफाडीह गंज रायपुर निवासी मनु मिश्रा 29 वर्ष ने गंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 15 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे के करीब अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का खिड़की की जाली तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर हार्ड डीस्क,2 नग घंड़ी तथा नगदी 4 हजार रुपये कुल कीमत 15500 की चोरी कर ली है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।




