बड़ी खबर: रायपुर में हाईवा चालक को चाकू मारकर स्कूटी सवार तीन युवकों ने की लुट-पाट
रायपुर। राजधानी रायपुर में हाईवा चालक से स्कूटी सवार तीन लोगों ने चाकू मारकर मोबाईल व 22000 रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट मुजगहन थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अच्छूमल के्रसर,मंदिर हसौद रायपुर निवासी गोपाल प्रसाद चौहान 24 वर्ष पिता दिलीप चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 06 जून को कुम्हारी चंपारण से हाईवा में रेत भरकर खाली करने सेक्टर 12 कमल विहार के पास करीब 5.30 बजे के मध्य तीन स्कूटी सवार हाईवा को ओव्हर टेक कर सामने गाड़ी अड़ाकर खड़़ा कर दिया। जिसके कारण उसे हाईवा रोकना पड़ा। गाड़ी रोकते ही 02 लोगों हाईवा का दरवाजा खोल पीडि़त को गाड़ी से नीचे उतार मारपीट करने लगे तथा उनमें से एक लड़के ने जांघ पर चाकू मारा व वीवो कंपनी का मोबाईल व जेेब में रखा पर्स निकालकर उसमें रखे 22 हजार रूपये लूटकर स्कूटी क्रमांक सीजी सीई 4077 से भाग गए। तीनों लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे जिसके चलते उनका चेहरा नही देख पाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34,341,394 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




