CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: बाइक सवार युवक से लूट, रुपये नहीं देने पर तीन युवकों ने मारी चाकू

 बड़ी खबर: बाइक सवार युवक से लूट, रुपये नहीं देने पर तीन युवकों ने मारी चाकू
Share

जांजगीर चांपा। जांजगीर जिले के सख्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डड़ई में बाइक सवार युवक से बदमाशों ने पर्स में रखे 500 रुपये लूट ली व और रकम मांगने पर नहीं हैं कहने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को चाकू मार दिया जिसके चलते युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार नरदा क्षेत्र के सेंदरी गांव निवासी खिलेश्वर जायसवाल 32 वर्ष किसी कार्य से खरसिया गया था और रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी डड़ई गांव के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने पर अपने भाई को फोन कर बुलाया भाई के आने   के बाद एक बाइक से दूसरी बाइक में पेट्रोल डाल रहे थे तभी बाइक में सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और रुपये की मांग की तथा जेब में रखे पर्स लूट लिये जिसमें पांच सौ रुपये रखा हुआ था इसके बाद आरोपी और रकम की मांग करने लगे नहीं हैं कहने पर बदमाशों ने अपने पास से चाकू निकालकर हमला कर दिया जिसके चलते युवक लहुलुहान हो गया। युवक के भाई ने डायल 112 को सूचना दी और युवक को सक्ती ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिसमें दो सख्ती और एक दुर्ग का रहने वाला है। दुर्ग में रहने वाला आरोपी अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी है व बदमाश प्रवृत्ति के है। 


Share

Leave a Reply