CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट, शिकायत दर्ज

बड़ी खबर: पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट, शिकायत दर्ज
Share

राजनादगांव। नागपुर- राजनांदगांव सीमा पर पाटेकोहरा चेकपोस्ट में कर्मचारियों की ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराइ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा, बिहार के रहने वाला ट्रक ड्राइवर राकेश पांडेय पिता सुदामा पांडेय उम्र 23 साल ने चिचोला थाने में आवेदन दिया है कि वो ट्रक परिचालक है। वह अपनी ट्रक पूना से जमशेदपुर जा रहे थे। शाम साढ़े सात बजे के आसपास पोटेकोहरा पर अपनी ट्रक लगाकर दस्तावेज जांच करवाने गया था। जहां मौजूद कर्मचारी ने ओवर लोडिंग होने के चलते 2 हजार रूपए का चालान काटा। वहां बैठे एक कर्मचारी ने 200 रूपए का टोकन दिया, जिसका उसने अतिरिक्त 200 रूपए मांगा। ड्राइवर ने पूछा 200 रूपए किस बात का है, कहा तो उक्त कर्मचारी ने गाली गलौज करते हुए ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट आई। हाथ और अंगूठे पर चोट के निशान हैं।
इस दौरान वहां मौजूद अन्य ड्राइवरों ने उसे छुड़ाया और चेकपोस्ट के एक कर्मचारी ने अपने शासकीय वाहन में ले जाकर इलाज कराया। उसे वहां से जाने को कहा गया, और कर्मचारियों ने यह भी कहा कि पुलिस रिपोर्ट करने का प्रयास मत करना। ड्राइवर ने इस घटना की शिकायत चिचोला थाना में की। इस संबंध में ट्रक परिचालक राजेश पांडे ने बताया कि उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई है।
चिचोला थाना प्रभारी राजेश सेंगर का कहना है कि आज ट्रक परिचालक द्वारा शिकायत की गई है कि उनके साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चेकपोस्ट में मारपीट की गई है। जिसका आवेदन प्रार्थी राकेश पांडेय के द्वारा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply