बड़ी खबर : डॉ. रमन के ट्वीट को ख़ारिज करने वाली रायपुर पुलिस के लिए शेयर किया ट्वीट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती मामले में ट्वीट किया है। डॉ. रमन सिंह के इस ट्वीट पर रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर उनके ट्वीट का खंडन किया। इसके बाद डॉ. सिंह ने गिरफ्तारी से सम्बंधित सभी दस्तावेज ट्वीट कर सार्वजनिक किये।
डॉ. रमन सिंह ने पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओपी चौधरी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि
`सत्य अकाट्य है, झूठे इस पर हमला कर सकते है, इसका उपहास उड़ा सकते हैं, लेकिन अंत में जीतता सत्य ही है`
शिक्षक अभ्यर्थी आपको डरने की जरूरत नहीं है, सच के साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहिए, हम आपके साथ हैं।
आखिर में जीत सच की ही होती है, सच ही जीतेगा।
"सत्य अकाट्य है, झूठे इस पर हमला कर सकते है, इसका उपहास उड़ा सकते हैं लेकिन अंत में जीतता सत्य ही है"
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 9, 2021
शिक्षक अभ्यर्थी आपको डरने की जरूरत नहीं है, सच के साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहिए, हम आपके साथ हैं।
आखिर में जीत सच की ही होती है, सच ही जीतेगा। https://t.co/KFr6Y0nXVz




