बड़ी खबर: राजधानी रायपुर में ढाई साल का मासूम व नाबालिग लड़की लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी के अलग-अलग इलाके से एक ढाई साल का बच्चा एवं नाबालिग लड़की के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी पीडि़ता 34 वर्ष ने टिकरापारा थाने में 11 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को रात 09 बजे के करीब प्रार्थिया का बेटा 2 साल 6 माह को अचानक घर से लापता हो गया। आस-पास पता तलाश करने के बावजूद भी नही मिला।
इसी तरह पुरानीबस्ती निवासी 24 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की छोटी बहन 15 वर्ष 3 माह बुधवार को शाम 07 बजे के करीब घर से बिना बताए कही चली गई है। आसपास पतातलाश करने के बावजूद भी नही मिलने पर मामले की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज करायी है। दोनों मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुमइंसान का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




