बड़ी खबर: रायपुर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े दो गुट, कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी
रायपुर, राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन ने बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की मौजूदगी में दो गुट आपस में भीड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव भवन में एनएसयूआई के पीसी के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। कार्यक्रम में एनएसयूआई के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों गुटों के समर्थक आपस में किसी बात को लेकर उलझे और देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई।
दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। हंगामा बढ़ने लगा तो बीचबचाव की कोशिश हुई, लेकिन भीड़ के बीच कोई किसी की सुनने वाला नहीं था। किसी तरह ये मामला शांत कराया गया। आपको बता दें कि पिछले दिनों रायपुर एयरपोर्ट पर भी दो गुटों के बीच इसी तरह झूमाझटकी की नौबत आ गई थी।




