CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : हिमाचल के किन्नौर हादसा में छत्तीसगढ़ के इस जिले के दो युवकों की मौत

 बड़ी खबर : हिमाचल के किन्नौर हादसा में छत्तीसगढ़ के इस जिले के दो युवकों की मौत
Share

कोरबा। हिमाचल के किन्नौर में हुए हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है। इन 9 लोगों में 2 छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहने वाले थे। नेवी में लेफ्टिनेंट अमोघ बापट अपने दोस्त सतीश कटकवार के साथ शिमला घूमने गया था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर के बाद से ही कोरबा में गम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक नेवी में लेफ्टिनेंट अमोघ वापट अंडमान में पोस्टेड था। तीन दिन पहले ही 15 दिन की छुट्टी लेकर वो कोरबा आया था और फिर अपने दोस्त सतीश कटवार जो मूलत: पड़ोसी जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला था, के साथ 18 जुलाई को शिंमला घूमने के लिए गया था। रविवार की सुबह टूरिस्ट बस से वो लोग किन्नोर जा रहे थे, इसी दौरान एक पुल पर बड़ा सा चट्टान गिर गया, जिससे पुल टूट गया और उसकी चपेट में पर्यटकों से भरा  टूरिस्ट बस आ गया। हादसे के वक्त बस में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं एक अन्य राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसी टूरिस्ट बस में सतीष और अमोघ भी बैठे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। देर शाम हिमाचल की किन्नोर पुलिस ने कोरबा में पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। घटना के बाद कोरबा से परिजन हिमाचल रवाना हो गए हैं।

लेफ्टिनेंट अमोघ बापट के पिता प्रशांत बापट कोरबा जिला में छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल दर्री के हसदेव ताप बिजली घर में अधीक्षण अभियंता हैं। दो भाइयों में 31 वर्ष के अमोघ बड़े थे। चार साल पहले नौसेना में लेफ्टिनेंट चुने गए थे और विशाखा पत्तनम में पदस्थ थे। हाल ही में 9 जुलाई को उनका प्रमोशन हुआ था। वे 15 दिन की छुट्टी पर आए थे और हिमांचल घूमने गए थे जहां से अंडमान जाकर ज्वाइनिंग लेते। वे ट्रेकिंग के शौकीन थे। जबकि सतीश कटकवार के पिता एम एल कटकवार विद्युत मण्डल दर्री से सेवा निवृत्त कर्मचारी हैं और रिटायर होने के बाद जांजगीर चाम्पा में रहने लगे थे। सतीश कटकवर निजी व्यवसाय करते थे। वे अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी दो बहनें भी हैं।


Share

Leave a Reply