बड़ी खबर: बाड़ी में गांजे की खेती करते पकड़ा गया ग्रामीण
महासमुंद। बलौदा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलमुंडी में पुलिस ने एक ग्रामीण को गांजा की खेती करते हुए गिरफ्तार किया है। वह अपनी बाड़ी में गांजा की खेती की शुरूआत कर रहा था । उसके कब्जे से हरी पत्ती युक्त गांजा के पौधे वजन साढ़े तीन किलो ग्राम जब्त किया है, जिसकी कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है । चौकी प्रभारी नसीम उद्दीन खान ने बताया कि ग्राम बेलमुंडी निवासी नूराधन पिता अभिमन्यु बांक को गांजा की खेती के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । यह अपने घर के बाड़ी में गांजा की खेती कर रहा था । इसकी सूचना मुखबिर से मिलते ही गांव में दबिश देकर धर दबोचा।




