CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: अस्पताल के बाथरूम में महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, आज होने वाली थी डिस्चार्ज

बड़ी खबर रायपुर: अस्पताल के बाथरूम में महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, आज होने वाली थी डिस्चार्ज
Share

रायपुर: राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में एक महिला मरीज ने डिस्चार्ज होने के पहले आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मेकाहारा अस्पताल में आज सुबह महिला मरीज़ सुनीता धीवर पति मोहन धीवर उम्र 45 वर्ष निवासी मंदिर हसौद ने फंदे से झूल आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला आज डिस्चार्ज होने वाली थी। लेकिन सुबह तकरीबन 5 बजे वार्ड 10 के बाथरूम में वह साड़ी के फंदे में झूली पाई गई।

सूत्रों ने बताया कि महिला के घर में बेटी से विवाद के बाद महिला ने जहर का सेवन किया था जिसके बाद उसे आरंग स्थित अस्पताल में इलाज़ के लिए ले जाया गया जहाँ से उसे मेकाहारा अस्पताल रिफर किया गया।

अस्पताल में महिला का इलाज ज़ारी था व स्वास्थ्य ठीक हो जाने से उसे आज डिस्चार्ज किया जा रहा था परंतु महिला ने वार्ड के बाथरूम में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदखुशी कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।



Share

Leave a Reply