नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: महिला ने 200 लोगों को नौकरी का झांसा देकर की 20 करोड़ ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार

 बड़ी खबर: महिला ने 200 लोगों को नौकरी का झांसा देकर की 20 करोड़ ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार
Share

कोरबा। बालको पुलिस ने भदरापारा के एक दंपती को नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख की चपत लगाते हुए धोखाधड़ी करने वाली महिला मेवा चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पहले महिला व बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर थी। उसने प्रदेश के करीब 200 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 करोड़ की ठगी की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली में भी आरोपी महिला के खिलाफ  एफ आईआर दर्ज है। बलौदा बाजार के मामले में वह गिरफ्तारी के बाद से सेंट्रल जेल रायपुर में निरूद्ध थी। बालको थाना में दर्ज मामले में गिरफ्तारी के लिए पतासाजी के दौरान इसका पता चला। तब बालको पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट में लिया। शनिवार को न्यायालय में उसे पेश करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा:-
बालकोनगर के भदरापारा निवासी दिग्विजय कुमार रात्रे की पत्नी से मेवा चोपड़ा की पहचान 2013 में हुई थी। बीच-बीच में मोबाइल से उनकी बात होती थी। सितंबर 2017 में मेवा चोपड़ा ने फोन कर दिग्विजय की पत्नी को आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर और दिग्विजय को मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। दंपती झांसे में आ गए। उन्होंने उसे 4 लाख रुपए दिया था, लेकिन इसके बाद नौकरी नहीं लगी। 4 साल तक इंतजार करने के बाद दंपती ने बालको थाना में शिकायत की। जांच के बाद एफ आई आर दर्ज की गई थी।


Share

Leave a Reply