BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: महिला की टांगी मारकर हत्या, मामला दर्ज

बड़ी खबर: महिला की टांगी मारकर हत्या, मामला दर्ज
Share

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम बेंदोझरिया में टांगी मारकर एक महिला की हत्या कर देने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेंदोझरिया थाना खरसिया निवासी धनसिंह साहु 48 वर्ष पिता चमार सिंह साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी एक स्कूल में चपरासी है 19 अगस्त को शाम 4 बजे घर आया तब पता चला कि प्रार्थी की मां समारी बाई के साथ मोहल्ले के शंकर साहु आयु 42 वर्ष के द्वारा झगड़ा करने की जानकारी मिलने पर गांव के गौरी शंकर, पिताम्बर डनसेना, कोटवार साबूलाल चौहान को साथ लेकर शंकर साहू के घर के पास जाने पर शंकर साहू अपने हाथ में टांगी लेकर खड़ा था व मां समारी बाई कुछ ही दूरी पर जमीन पर लहुलुहान हालत में पड़ी हुई थी। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि शंकर साहु ने समारी बाई की टांगी से मारकर गला, मुंह के पास सिर एवं दाहिने हाथ की कलाई में गंभीर गहरे चोट पहुंचाया। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर मौत हो गईं है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply