CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: रायपुर के खारून नदी में महिला ने दो बच्चों व अपनी मॉ के साथ लगाई छलांग

 बड़ी खबर: रायपुर के खारून नदी में महिला ने दो बच्चों व अपनी मॉ के साथ लगाई छलांग
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक महिला अपनी मां व दो बच्चों को लेकर खारून नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश किया। घटना के समय नदी में मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाकर वापस निकाला और पुलिस को बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। चारों की हालत अब सामान्य है। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम महादेवघाट के पास रायपुर ब्राम्हणपारा इलाके में रहने वाली  अंकिता मिश्रा 31 वर्ष की शादी इंदौर के एक युवक से करायी गई थी। अंकिता के दो बच्चे 5 साल की बेटी व 7 साल का बेटा है। आए दिन अंकिता का पति से विवाद हुआ करता था। इस बात की खबर मायके वालों को थी। पति से तलाक होने के बाद अंकिता अपने बच्चों के साथ पिता के यहां रहती है। घर आकर बैठने पर पिता का उससे आए दिन विवाद होने लगा तथा पति से अलग रहने पर अंकिता की मॉं शुभलक्ष्मी मिश्रा 52 वर्ष के साथ भी पिता का झगड़ा होने लगा। इससे परेशान होकर अंकिता अपनी मॉ व बच्चों को लेकर घुमने जाने का बहाना बनाकर ऑटों से महादेवघाट ब्रिज के पास पहुंची और पुल से चारों ने छलांग लगा दिया। उस वक्त नदी के पास मौजूद गोताखोर और नाविक लोकनाथ धीवर और उसके साथी मौजूद थे। वे पानी में इनके गिरते ही फौरन इनकी तरफ लपके। पानी में बहाव था,बच्चे व अंकिता तथा उसकी बुढ़ी मॉं लहरों में समा रहे थे। लोकनाथ ने अपने 4-5 साथियों के साथ सभी को पकड़ लिया और किनारे पर लेकर आया। और पुलिस को खबर दी जिसके बाद पुरा मामला सामने आया। 



Share

Leave a Reply