CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : स्पा सेंटर में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए महिला व पुरूष

बड़ी खबर : स्पा सेंटर में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए महिला व पुरूष
Share

रायगढ़। गत दिनों प्रदेश के कुछ जिलों में महानगरों से युवतियां लाकर उनके अनैतिक व्यापार की खबरें प्राप्त हुई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रकार के अनैतिक कार्यों पर निगाह रखने तथा होटल, लॉज, स्पा सेंटर, पार्लर चेक कर अवगत कराने निर्देशित किया था। निर्देशों पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर द्वारा शहर के सभी स्पा सेंटर पार्लर, होटल , लॉज जाकर औचक चेक करना शुरू किये साथ ही अपने मुखबिरों को शहर भीतर ऐसे अनैतिक कार्यों पर शीघ्र सूचना देने निर्देशित किये। कल शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को शहर के शहीद चौक स्थित लोटस स्पा सेंटर की संचालिका द्वारा बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य कराने की सूचना दी गई। थाना प्रभारी इस सूचना को एसपी एवं एडिशनल एसपी को अवगत कराए। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने आईयूसीएडब्लू एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी को कोतवाली पुलिस के साथ कार्यवाही करने निर्देशित किये। एएसपी गरिमा द्विवेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनीष नागर, उपनिरीक्षक नंदलाल पैंकरा, प्रधान आरक्षक नंदकुमार सारथी, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, महिला आरक्षक अलीशा टोप्पो, आरक्षक उत्तम सारथी, विनोद शर्मा कार्यवाही के लिए रवाना हुए। कार्यवाही के पूर्व एएसपी गरिमा द्विवेदी ने मुखबिर से मिली सूचना पुख्ता करने एक प्वाइंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर भेजा। स्पा सेंटर से प्वाइंटर ने स्पा सेंटर की गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना दी, जिस पर एएसपी गरिमा द्विवेदी व कोतवाली की टीम स्पा सेंटर की घेराबंदी कर एकाएक रेड किए। स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट हॉल में संचालिका जो सावित्री नगर जूटमिल की रहने वाली है, मिली। जिसके पास से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस को मिली, संचालिका से पूछताछ बाद जब कोतवाली पुलिस स्पा सेंटर के एक कमरे में पहुंची, जहां तीन युवतियां व ग्राहक विनोद सोनी मिले। कोतवाली पुलिस को कमरे की जांच में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली, युवतियों से पूछताछ करने पर स्पा सेंटर की संचालिका के कहने पर आना बताई, सभी युवतियां कोलकाता पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई। कोतवाली पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं नगदी ₹23,000 की विधिवत जब्ती की है। कोतवाली पुलिस स्पा सेंटर की संचालिका एवं महिला दलाल तथा देह व्यापार में लिप्त की तीन युवती एवं देह व्यापार में संलिप्त आरोपी युवक (ग्राहक) विनोद सोनी पिता एसआर सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी हीरानगर जूटमिल थाना कोतवाली पर धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत कार्यवाही कर रही है। 



Share

Leave a Reply