बड़ी खबर: राजधानी में फिर जेवर खरीदने के बहाने महिलाओं ने ज्वेलर्स दुकान से सोने का जेवर किये पार
रायपुर। ज्वेलर्स दुकान में जेवर खरीदने के बहाने 2 महिलाओं ने 75000 रुपये का जेवर चोरी कर फरार हो गई। घटना की शिकातय कबीरनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एलआईजी 387 हीरापुर कबीरनगर निवासी मनोज कुमार सोनी 49 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी का महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से हीरापुुर कबीरनगर में दुकान है। 09 मार्च को सुबह 11.30 बजे 2 महिलाए दुकान में जेवर खरीदने के बहाने अलग-अलग कान का टाप्स व अन्य जेवर देखने लगी। इसी दौरान उन्होंने 16 ग्राम 2 पत्ता सोने का नोच पीन एवं टाप्स कुल वजनी 16 ग्राम कीमत 7500 रुपये को चोरी कर लिया। उनके जाने के बाद जब पूरे सामान का मिलान किया गया तब 16 ग्राम सोना कम पाए जाने पर सीसी कैमरा चेक करने पर दोनो महिला चोरी करते कैमरे में नजर आई। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने 2 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ 379,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




