CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: बीच सड़क में युवक को दौड़ाकर मारा चाकू, कोतवाली क्षेत्र का मामला

बड़ी खबर: बीच सड़क में युवक को दौड़ाकर मारा चाकू, कोतवाली क्षेत्र का मामला
Share

दुर्ग। सोमवार देर रात एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने जान बचाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन फिर भी नहीं बच सका। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, हरनाबांधा निवासी कमलेश सारथी (22) शादी-विवाह के बैंड में काम करता था। वह सोमवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के पास ही बदमाशों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए कमलेश भागने लगा। इस पर बदमाशों ने उसका पीछा किया और चाकू मार दिया। चाकू लगते ही कमलेश वहीं सड़क पर गिर पड़ा और बदमाश भाग निकले। घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया तो वह अस्पताल ले गए, जहां कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना में तीन से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं। दुर्ग सीएसपी  विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और हत्या का कारण क्या था। सड़क पर दौड़ाकर मारने वाली बात भी स्पष्ट नहीं है।


Share

Leave a Reply