बड़ी राहत : छत्तीसगढ़ के दो और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य,कल होंगे डिस्चार्ज,अब बचे सिर्फ इतने मरीज
रायपुर,छत्तीसगढ़ के 2 और कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये हैं। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ 6 संक्रमित मरीज ही बचे हैं, जिनका इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है। भर्ती 2 मरीज की आज दोनों रिपोर्ट निगेटिव आयी। हालांकि इन्हें डिस्चार्ज कल किया जाएगा ।अभी जितने भी मरीज अस्पताल में भर्ती है, वो सभी कोरबा के कटघोरा के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में अभी तक कुल 36 पॉजेटिव मरीज मिले थे, जिनमें से 30 मरीज अभी तक पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 6 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Good News-Two more male patients found negative in 2nd consecutive COVID 19 Test. They will be discharged on 24th April. Now, AIIMS, Raipur has 06 active cases.
— AIIMS Raipur CG (@aiims_rpr) April 23, 2020




