CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

9 वर्षीय प्रियांशु के अपहरण और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा: जीजा ने ही उतारा था साले को मौत के घाट

 9 वर्षीय प्रियांशु के अपहरण और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा: जीजा ने ही उतारा था साले को मौत के घाट
Share

बिलासपुर। शहर के पचपेड़ी में 9 वर्षीय प्रियांशु के अपहरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल कन्या छात्रावास में प्रियांशु का शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि होने वाले जीजा ओम नायक ने ही प्रियांशु की हत्या की है और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की साजिश रची थी। आरोपी ओम नायक ने ही बच्चे के परिजनों को अपहरण की जानकारी दी थी। बच्चे की हत्या की पुष्टि एसपी प्रशांत अग्रवाल ने की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पचपेड़ी में 9 वर्षीय बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच 6 अलग-अलग टीमों का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू की थी, किन कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया था।

बता दें कि मृतक बच्चे की बड़ी बहन की शादी की बात चल रही थी। इसी सिलसिले में लड़के वाले लड़की को देखने वाले आने वाले थे। परिवार के सभी सदस्य उसकी तैयारी में लगे थे। इस दौरान 9 वर्षीय प्रियांशु घर के पास ही तालाब के तरफ खेलने गया हुआ था। बताया जा रहा है, इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश बच्चे को लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद जब बच्चा नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।
 


Share

Leave a Reply