बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने तीन बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर....
जगदलपुर : भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेसोली के करीब तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज डिमरापाल लाया गया जहां से एक युवक को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेसोली निवासी युवक अपने 02 साथियों के साथ बाइक में सवार होकर पास के गांव जा रहा था इसी दौरान ग्राम बेसोली निवासी रमेश बघेल 36 वर्ष जो अपने मोटर साइकिल में सवार होकर बोरणपाल जा रहा था कि रास्ते में अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिसके बाद घायलो को उपचार के लिए भानपुरी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया। हादसे में घायल रमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते मे रमेश ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दोनों घायलो का उपचार जारी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है, मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।




