अमित जोगी का बड़ा बयान: अब हम जनता के बीच वोट नही न्याय मांगने जाएंगे
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मरवाही उपचुनाव की सरगर्मी चरम पर है। जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी के नामांकन निरस्त होने के बाद अमित जोगी ने नामांकन स्क्रूटनी के वीडियोग्राफी की क्लिप की मांगी है।
हमने मरवाही उपचुनाव के लिए रणनीति तय कर ली है । मरवाही के हर गाँव हर घर पहुँचकर अब हम वोट नहीं न्याय मांगेंगे । क्योंकि हमारे साथ हुए अन्याय का जवाब मरवाही की जनता देगी । भूपेश की अदालत में नही मरवाही की जनता की अदालत में अब न्याय होगा । pic.twitter.com/SLjpugBRDX
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) October 19, 2020
सियासी सरगर्मी के बीच अमित और रेणु जोगी ने रविवार को अमरकंटक के कल्याण बाबा से मुलाकात की। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कल्याण बाबा से मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन कल्याण बाबा से मुलाकात के बाद अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है।
पढ़ें : पीपीई किट पहने डॉक्टर के डांस ने जीता रितिक रोशन का दिल, रितिक रोशन ने कहा मैं आपसे सीखूंगा स्टेप्स
अमित जोगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोगी से ज्यादा जोगी के नाम से डरते हैं, अजीत जोगी के मरणोपरांत भी उनके परिवार का पीछा नही छोड़ रहे हैं। अब हम जनता के बीच वोट नही न्याय मांगने जाएंगे। न तो अब मैं मरवाही में किसी के पक्ष में बोलूंगा न ही विरोध में।




