CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी सफलता: विस्फोटक के साथ 8 नक्सली गिरफ्तार

 बड़ी सफलता: विस्फोटक के साथ 8 नक्सली गिरफ्तार
Share

सुकमा। जिले की पुलिस ने एराबोर थाना अंर्तगत एरीबोर खासपारा से 04 नक्सलियों एवं थाना चिंतलनार के ग्राम मुकरम बड़े नाला के पास सक 04 नक्सलियों कुल 08 नक्सलियों को घेराबंदी कर विस्फोटक सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बल एवं 228 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एराबोर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में एरीबोर खासपारा के पास 07 वाहनों पर आगजनी करने में शामिल 04 नक्सली कवासी जोगा, कवासी हुंगा, सोयम सोना, व नुप्पो लच्छा को पुलिस ने बोदागुबाली के पास जंगल से गिरफ्तार कर तलाशी में विस्फोटक बरामद किया गया।

वहीं दूसरे मामले में कोबरा की 201 बटालियन के कमाडेंट सौमित्र के मार्गदर्शन में थाना चिंतलनार से सहायक उपनिरीक्षक सावंत पटेल के हमराह जिला बल एवं कोबरा एसी. पवन बदगुजर के हमराह 201 वाहिनी कोबरा का संयुक्त बल आरओपी/एरिया डोमिनेशन के लिए ग्राम तोगगुड़ा, मुकरम, कोत्तागुड़ा की ओर रवाना हुए थे। वापसी के दौरान ग्राम मुकरम बड़े नाला के पास जंगल में पहुंचे थे कि कुछ अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लुकने छिपने व भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 04 नक्सलियों माड़वी मंगू, मड़कम हिड़मा, मड़कम गंगा और मड़कम सोना को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 04 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 04 नग जिलेटिन रॉड, 01 बंडल इलेक्ट्रिक वायर, 05 नग बैटरी, 02 नग स्वीच वायर बरामद किया गया है। 


Share

Leave a Reply