नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी सफलता: शहर में शातिर तरिके से बाईक की चोरी करने वाले दो आरोपि गिरफ्तार

 बड़ी सफलता: शहर में शातिर तरिके से बाईक की चोरी करने वाले दो आरोपि गिरफ्तार
Share

रायपुर। राजधानी शहर के अलग-अलग स्थानों से शातिर व प्रोफेशनल तरीके से 3 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो चोर को पुलिस गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी की यह मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना, टिकरापारा और कोतवाली थाना क्षेत्रों से कुल 3 दोपहिया वाहन चोरी की है। शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकडऩे आवश्यक दिशा निर्देश के साथ टीम गठीत किया गया। पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर रायपुर निवासी अंकुश गुप्ता जो कि पुराना वाहन चोर है। जो पूर्व में 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने के प्रकरण में निरूद्ध रह चुका है। अपने साथी गोबरानवापारा निवासी खिलेश देवांगन के साथ मिलकर दोपहिया वाहनों की चोरी करते है और चोरी की दोपहिया वाहनों को गोबरानवापारा में छिपा कर रखते है। 

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल और थाना गोबरानवापारा की संयुक्त टीम ने अंकुश गुप्ता और खिलेश देवांगन को पकड़कर चोरी की वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गयी। आरोपियों ने रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र से ज्यूपीटर वाहन क्रमांक सी जी 04 एच टी 6053, थाना टिकरापारा क्षेत्र से हीरो होण्डा स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 07 ए एल 5611 और थाना कोतवाली थाना क्षेत्र से एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एम जे 4887 को चोरी करना बताया। पुलिस की टीम आरोपियों के कब्जे से चोरी की उक्त 3 दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000 रूपए जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ गोबरानवापारा थाना में धारा 41(1$4)/379, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया गया। 


Share

Leave a Reply