CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 477 नग हीरों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ में हीरा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 477 नग हीरों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Share

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने हीरा तस्करियों पर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 477 नग बेशकीमती हीरा के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। बता दें, आरोपीयों से विभिन्न आकार के कुल 477 नग (219.40 कैरेट) बहुमूल्य हीरा रत्न बरामद हुई हैं। आरोपी गरियाबंद जिले के बेहराडीह, पायलीखण्ड क्षेत्रों से हीरा लाकर तस्करी रहे थे।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनो से सूचना मिल रही थी कि महासमुन्द, कोमाखान व बागबाहरा क्षेत्र में भारी मात्रा में बहुमूल्य रत्न हीरा जैसे का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। पड़ोसी राज्यों व गरियाबंद जिले के बेहराडीह, पायलीखण्ड क्षेत्रों से बहुमूल्य रत्न हीरा लाकर महासमुन्द, कोमाखान व बागबाहरा में खपाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, महोदय द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये समस्त थाना/चैकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था।

इसी दौरान पुलिस अधीक्षक को 9 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िसा क्षेत्र से ग्राम रेवा घाट से होकर दो व्यक्ति हीरे लेकर मोटर सायकल से आने वाले है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल की टीम तथा थाना बागबाहरा पुलिस की टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया। संयुक्त टीम मुखबिर की निशानदेही पर ग्राम रेवा, ओडिशा बाॅर्डर दुर्गा मंदिर के पास पहुची। वहां दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिन्हें पूछताछ के लिए रोकने पर वे लोग तेजी से पल्सर मोटर सायकल में भागने लगे, जिन्हे उक्त संयुक्त टीम ने पीछा करके पकडा।

संदिग्ध व्यक्तियों से बारिकी से पूछताछ करने एवं तलाशी लेने पर दोनों के पैन्ट के जेब से एक सफेद पारदर्शी पाॅलिथीन में रखे सफेद रंग के कागज से लिपटा बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे जैसा 477 नग छोटे बडे आकार के वजनी 219.400 कैरेट कीमति करीबन 26,50,000/- (छब्बीस लाख पचास हजार) रूपये मिला।

उक्त बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताये तथा गरियाबंद जिले के बेहराडीह, पायलीखण्ड क्षेत्रों से बहुमूल्य रत्न हीरा लाकर महासमुन्द जिले में ग्राहक की तलाश में आना बताये पूर्व में इस प्रकार हीरे का तस्करी करना बताये जिसके संबंध विस्तृत पूछताछ की जा रही है महासमुन्द जिले लगातार हीरा व अन्य बहुमूल्य रत्न की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही जा रही है।
इतनी बड़ी तदाद में पहली बार महासमुन्द पुलिस ने हीरा जप्त किया है। इस प्रकार का हीरा गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के पायलीखण्ड खदान से उत्खनन किया जाता है जिसे चोरी कर लोग बेचते है। इनकी मुम्बई व सूरत के मार्केट में बहुत डिमाॅड होती है और इसे तराशने के बाद इसकी कीमत और भी कई गुना कीमत बढ जाती है। आरोपी के विरूध्द थाना बागबाहरा में धारा 41 (1़4) जौ.फौ., 379 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई है।

आरोपी के नाम-
फकीर मेहेर पिता चांदो मेहेर उम्र 46 साल सा0 भालूमुण्डा थाना बंगोमुण्डा जिला बलांगीर ओड़िसा।
2 दिब्यरंजन बेहरा पिता स्व0 भ्रमर बेहरा उम्र 30 साल सा0 खरियाररोड़ वार्ड नं0 01 हाईस्कूल परा थाना जोक जिला नुवापड़ा ओड़िसा।
 


Share

Leave a Reply