बीजापुर मुठभेड़: शहीद जवान की पत्नी ने अगवा जवान को छोडऩे की मार्मिक अपील की
जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के बनियागांव निवासी बीजापुर मुठभेड़ में शहीद हुए एक जवान श्रवण कश्यप की पत्नी दुतिका कश्यप को कोबरा बटालियन का लापता एक जवान नक्सलियों ने कब्जे में होने की जानकारी मिलने पर उन्होने नक्सलियों से अगवा जवान को छोडऩे की मार्मिक अपील करते हुए कहा कि जो दर्द उन्हें झेलना पड़ रहा है, वह किसी और महिला को न झेलना पड़े इसलिए नक्सलियों को अगवा जवान को सुरक्षित छोड़ देना चाहिए।




