रोड एक्सीडेन्ट में बाईक सवार की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर | रोड एक्सीडेन्ट में बाईक सवार युवक की मौत हो जाने की रिपोर्ट खरोरार थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खौना धरसींवा निवासी राजेश कुमार धृतलहरे 34 वर्ष पिता जोहन लाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का चचेरा भाई महेन्द्र पात्रे आयु 33 वर्ष पिता मोहनलाल पात्रे 12 सितंबर को शाम 6 बजे किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर छडिया रोड सी.आई.एल. बाडी गेट के पास उसके मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्रो.क्रमांक सीजी. 04 डी.डब्लू. 1968 को एक्सीडेंट कर देने की सूचना पर प्रार्थिया अपने भाई को देखने हेमंत कुर्रे के साथ खरोरा छडिया रोड सी.आई.एल. बाडी के गेट के पास पहुंचकर डायल 112 वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल खरोरा ले जाने पर डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच मेंं लिया है।




