CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शादी में समारोह से वापस घर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

 शादी में समारोह से वापस घर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
Share

महासमुंद। शादी समारोह से वापस घर जाते समय जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजामर्ग 353 झालखम्हरिया व बोरियाझार के मध्य शुक्रवार रात लगभग दस बजे सड़क हादसे में  बाइक चालक की मौत हो गई । हादसे में चालक को अधिक चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई । वहीं मृतक के बाइक व सामने जा रहे साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए । साइकिल सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है । कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम के बाद शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया । कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मचेवा निवासी प्रकाश जोशी पिता मुन्ना जोशी अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीसी 4900 में गांव के सत्यानारायण के साथ शुक्रवार सुबह शादी समारोह में शामिल होने छिलपावन गया था । रात में दोनों वापस घर लौट रहे थे । बाइक को प्रकाश जोशी चला रहा था । झालखम्हरिया व बोरियाझर मोड के मध्य मोड़ के पास पहुंचे थे कि अंधेरा होने की वजह से व सामने साइकिल सवार को देख नहीं पाया और उसे ठोकर मार दिया । इससे तीनों सड़क पर गिर गए । प्रकाश जोशी की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं उसके साथी सत्यनारायण को हल्की चोट आई । सामने साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । डायल 112 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद से रायपुर रेफर कर दिया गया । साइकिल सवार की पहचान घटना के समय नहीं हो पाई थी । वहीं सत्यनारायण को हक्की चोट आने के कारण इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई । 

 



Share

Leave a Reply