CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, साथी गंभीर

 छत्तीसगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, साथी गंभीर
Share

कोरबा।  ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य सड़क पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। ब्लॉक के ग्राम दौरीकलारी निवासी बलदाऊ सिंह पोर्ते 35 लाफा के प्राथमिक शाला दादर में सहायक शिक्षक थे। जो गुुरुवार को साथी खैराडूबान निवासी सुदर्शन को बाइक में बिठाकर घर लौट रहे थे। शाम को बाइक पाली मुख्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के निकट पहुंची थी।


इसी दौरान सामने से आए तेजरफ्तार ट्रेलर सीजी.12.एएक्स.9620 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर 112 की टीम पहुंची। उन्हें पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने शिक्षक पोर्ते को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुदर्शन को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ  अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जिले में कोयला लोड वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। जबकि जिलेभर की अधिकतर सड़कें काफी खराब हैं। इसी के चलते जिले में हादसे बढ़ रहे हैं। खराब सड़कों के कारण हो रहे हादसों को लेकर आए दिन जिलेवासी कहीं न कहीं पर जाम आदि लगाकर इन्हें सुधारने और नई बनवाने की मांग करते रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


Share

Leave a Reply