रायपुर में बाइक चोर गिरोह सक्रीय: घर के सामने खड़ी 02 बाईक चोरी
रायपुर। राजधानी के अलग-अलग इलाके से दो बाईक चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर के पास छत्तीसगढऩगर टिकरापारा निवासी नेहा पालेश्वर 21 वर्ष पति देवनाथ पालेश्वर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 06 अप्रैल को रात 11 बजे प्रार्थिया का पति प्लेटिना मोटरसाईकिल क्रमांक सीजी 06 जीपी 6289 अनुमानित कीमत 20 हजार घर के पास खड़ी कर सोने चला गया। सुबह उठा तब गतंब्य स्थान पर खड़ी बाईक को किसी ने चोरी कर लिया था। इसी तरह अमलीडीह न्यू राजेन्द्रनगर नारायणदास मध्यानी ने थाने में 19 मई को शाम 05 बजे शिकायत दर्ज करायी है कि 18 मई को रात 10 बजे प्रार्थी ने अपनी पैशन प्रो.मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 केवी 3104 अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये को घर के पास खड़ी किया था। सुबह उठा तब गाड़ी गतंब्य स्थान पर नही मिली। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




