CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक : संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय ने ली मीटिंग, आगामी रणनीति समेत PM मोदी के 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बनी रुपरेखा

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक : संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय ने ली मीटिंग, आगामी रणनीति समेत PM मोदी के 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बनी रुपरेखा
Share

रायपुर. BJP रायपुर ग्रामीण की जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई. क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, महामंत्री पवन साय ने ये बैठक ली. जिसमें अब तक हुए कामकाजों की समीक्षा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया गया. बैठक में ग्रामीण जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे. बैठक को लेकर बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि आगामी आंदोलन को लेकर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. वहीं बैठक में पीएम मोदी के 100वें मन की बात को 100 से ज्यादा पोलिंग बूथ पर पहुंचाने को लेकर रूपरेखा भी बनाई जा रही है.

मंत्री शिव डहरिया के बयान पर विधायक सौरभ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि इंडिपेंडेंट सर्वे बता रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खेमे में इस बात की खलबली है कि जितने भी इंडिपेंडेंट सर्वे हैं वो सर्वे क्लियर कट बता रहे हैं कि उनकी सरकार नहीं बन रही है. शिव डहरिया पहले यह तय करें कि अपने कितने विधायकों को टिकट देंगे और कितने विधायकों को टिकट नहीं देंगे? वहीं विधायक ने ये दावा किया कि बस्तर में पिछली बार से हमारा परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा.



Share

Leave a Reply