CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर झूठे आरोप लगाकर घटिया राजनीति कर रही भाजपा : धनंजय सिंह

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर झूठे आरोप लगाकर घटिया राजनीति कर रही भाजपा : धनंजय सिंह
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुद्दों के लिए भटक रही भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस सरकार की सफलताएं हजम नहीं हो रही हैं। वह निम्नस्तरीय राजनीति में उतर आई है और अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर भी झूठे, तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के ठीक उलट, कांग्रेस के कार्यकाल में लोक सेवा आयोग ने अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ किया है।

पढ़े : बड़ी खुशखबरी: अब वाटर पार्क और स्वीमिंग पूल संचालित करने की मिली अनुमति, रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसके कार्यकाल के 15 वर्षों में प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ क्या-क्या हुआ, इस बात को लोग अभी भूले नहीं हैं। पूर्व के वर्षों में लोक सेवा आयोग से वर्ष में केवल एक परीक्षा आयोजित की जाती थी, परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने में 2-3 साल भी लग जाया करते थे। जबकि इस बार कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पिछले 10 माह में की गई 2480 पदों के चयन की कार्यवाही की है।
इसी अवधि में अन्य राज्यों की तुलना में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

पढ़ें : BREAKING NEWS: रायपुर में भाजपा नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, श्रीचंद सुंदरानी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे अस्पताल

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चयनित पदों के लिए जून 21 तक विभिन्न विभागों को अपनी अनुशंसाएं भेजना का लक्ष्य रखा था, जोकि अब पूर्णता की ओर है। कांग्रेस ने कहा कि लोक सेवा आयोग से आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी के साक्षात्कार के लिए चयन संबंधी आरोप भी झूठे और निराधार हैं। शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार पटेल के की गई शिकायत की जांच के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि आयोग से जारी परीक्षा परिणाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं थी। किसी भी अनुपस्थित अभ्यर्थी का चयन साक्षात्कार के लिए नहीं किया गया है। जांच में यह भी प्रमाणित हो चुका है कि जिस अनुपस्थित परीक्षार्थी के चयन का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया था, उस परीक्षार्थी का चयन ही नहीं किया गया था। इसी तरह किसी भी परीक्षार्थी को सीट बदलने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात भी प्रमाणित हो चुकी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : टीवी रिएलिटी शो "बिग बॉस" के इस कंटेस्टेंट का हुआ निधन, प्रतिद्वंदीयों पर फेका था पेशाब


प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में काम करने वाली संस्थाओं और अधिकारियों को हतोत्साहित करने और मनोबल तोडऩे के लिए ऐसी राजनीति कर रही है। भाजपा के लोग कभी अधिकारियों को धमका कर तो कभी झूठे आरोप लगाकर उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। असंतोष फैलाने और भावनाओं को भड़काने की राजनीति करने वालों से रचनात्मक राजनीति की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।



Share

Leave a Reply