CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों को प्रताडि़त करते रही भाजपा सरकार-भूपेश

नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों को प्रताडि़त करते रही भाजपा सरकार-भूपेश
Share

 0- आज बस्तर बदल रहा है,बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही
जगदलपुर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों को प्रताडि़त करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 15 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने आदिवासियों पर फर्जी केस बनाकर जेल में ठूंसने का काम किया। पहले यही जवान आदिवासियों को नक्सली समझते थे। आज इनका एक दूसरे के प्रति व्यवहार बदल गया है। आज बस्तर बदल रहा है। बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं हो रहा है।
दो दिन के बस्तर प्रवास पर बुधवार को बकावंड विकासखंड के ग्राम गिरोला में आयोजित सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान ग्रामीणों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। बीते साल में बस्तर में सबसे कम हिंसा की घटनाएं हुई हैं। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों और जवानों और बस्तरवासियों को बधाई। आज बस्तर की संस्कृति की चर्चा देश और दुनिया में फिर से हो रही है। नक्सली घटना बीते दिनों की बात हो गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने डेढ़ दशक से बंद स्कूलों को खोलने का काम किया है। जनता का विश्वास दोबारा जीता है। सभा में मुख्यमंत्री ने बकावंड विकासखंड के ग्राम बजावंड में जिला सहकारी बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया।



Share

Leave a Reply