BJP ने मुख्यमंत्री बघेल को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए माँगा समय, जानिये किस विषय को लेकर होगी बात
रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कल 09 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलना चाहता है। इसके लिए समय देने हेतु मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया है।
प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी, विधायक व पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक व पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर जी और संसद सदस्य श्री सुनील सोनी जी रहेंगे।
आपको बता दे भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर कोविड-19 और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर पार्टी की चिंता और सुझावों पर चर्चा करके प्रदेश सरकार से इस महामारी के परिप्रेक्ष्य में ज़्यादा संवेदनशील होकर काम करने के आग्रह पर ज़ोर देगा।
इसी के साथ भाजपा ज़िला अध्यक्ष, भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष और ज़िलों में निवासरत भाजपा सांसद-विधायक भी अपने-अपने ज़िला मुख्यालय में ज़िलाधीश से भेंट कर उन्हें कोविड-19 और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर पार्टी की चिंता और सुझावों पर चर्चा करके अपने सुझाव लिखित तौर पर देंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कल 09 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलना चाहता है। इसके लिए समय देने हेतु मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया है।@vishnudsai pic.twitter.com/skbPiH2oWM
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) May 8, 2021




