भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए असम में प्रदेश के नेताओं की लगाई ड्यूटी, जाने कौन-कौन करेंगे प्रचार
रायपुर। असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी अब सभी पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं को देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा से भी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए असम जाएंगी, लेकिन प्रदेश में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के चलते विधायकों को प्रचार में जाने में दिक्क्त हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने गैर विधायकों को अभी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने असम चुनाव अभियान का मोर्चा संभाला हुआ है। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से जारी किये सूची के अनुसार, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, संजय श्रीवास्तव, किरण देव सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल है।




