CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भाजपा नेता पर हाईकोर्ट के स्थगन के बाद भी भूमि पर कब्जा करने का आरोप,107 एकड़ जमीन का है मामला…

भाजपा नेता पर हाईकोर्ट के स्थगन के बाद भी भूमि पर कब्जा करने का आरोप,107 एकड़ जमीन का है मामला…
Share

 अम्बिकापुर। शहर के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल श्रीवास्तव ने शहर के भाजपा नेता पार्षद अलोक दुबे व उनके परिवार पर उच्च न्यायालय के स्थगन के बाद भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अलोक दुबे के इस कार्य में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की संलिप्तता का गम्भीर आरोप भी लगाया है।

दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर के प्रतापपुर नाका स्थित 117 एकड़ भूखंड का है। जहां पर भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में दस्तावेज दिखाते हुए दुबे व उनके परिवार पर यह आरोप लगाए हैं कि राजस्व बोर्ड बिलासपुर के द्वारा उक्त भूमि 117 एकड़ को शासकीय मद की भूमि घोषित किया गया है। इस पर दुबे के परिवार उच्च न्यायालय से स्थगन लिया हुआ है। इसके बावजूद उनके द्वारा उक्त भूखंड में पर निर्माण कार्य एवं बिक्री कार्य किया जा रहा है जो कहीं न कहीं उच्च न्यायालय के स्थगन का अवहेलना है।

दूसरी और इस मामले में भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे का कहना है कि अनिल श्रीवास्तव का आरोप बेबुनियाद है। 1958 में शासन के द्वारा 117 एकड़ भूमि स्वामित्व उनके परिवार को मिला है जो पूर्णता सही है। यह भी कहा कि 15 तारीख को संघ प्रमुख मोहन भागवत जी को आना है इसे देखते हुए उनके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

 


Share

Leave a Reply