सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह , पी चिदंबरम के खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत
रायपुर, भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे ,अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज सिविल लाइन थाना पहुंचकर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ,दिग्विजय सिंह एवं पी चिदंबरम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में अराजकता का माहौल निर्मित करने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने थाने में शिकायत दर्ज करवाई ।


भाजपा नेताओं ने आज दोपहर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अयोध्या को लेकर लिखी अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों से की है। आईएसआईएस एक आतंकी संगठन है जो संपूर्ण विश्व में अनावश्यक विस्फोटक का डर व मातम का माहौल निर्मित करते हैं , एवं देश और विदेशों में अराजकता व भय का माहौल निर्मित करते हैं इसी प्रकार बोको हराम जिहादी इस्लाम वे इस्लामिक संगठन है जो कि इस्लाम धर्म को ही धर्म मानते हैं एवं इस धर्म से संबंधित ना होने वाले लोगों को तुक्क्ष समझते हुए उनके साथ मारकाट करने का कृत्य करते हैं।
बड़ी खबर: छ ग के दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, पुरंदेश्वरी ने दिलाई सदस्यता
भाजपा नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस प्रकार कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुओं के प्रति की गई टिप्पणी निसंदेह हिंदू धर्म का अपमान होते हुए देश में अराजकता एवं आतंक का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य की गई है । सलमान खुर्शीद के उस किताब के विमोचन में पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह ने सहयोगी की भूमिका अदा की है व दोनों ने एवं उक्त पुस्तक तथा कृत्य को सही ठहराया है।
कवर्धा झंडा विवाद : आरोपी रिजवान को जिला बदर करने एसपी का प्रतिवेदन, कलेक्टर ने मांगा जवाब
सलमान खुर्शीद ,पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के उक्त कृत्य से राष्ट्र के समस्त हिंदू धर्मावलंबियों एवं लोगों की भावना आहत हुई है इनके इस कृत्य से संपूर्ण समाज के लोगों की भावना आहत हुई है तथा भारत के नागरिक होने के नाते उक्त बयान एवं पुस्तक से काफी आहत हूं । भारतीय संविधान एवं भारतीय कानून उक्त कृत्यों का समर्थन नहीं करता है। उक्त कृत्य धार्मिक उन्माद एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने एवं धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने के उद्देश्य किया गया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि उक्त शिकायत पर यथाशीघ्र संज्ञान लेते हुए सलमान खुर्शीद , पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करें।




