नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद ने विदेश से लौटे बच्चों की जानकारी छुपाई, जाने कहा की है ये खबर

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद ने विदेश से लौटे बच्चों की जानकारी छुपाई, जाने कहा की है ये खबर
Share

जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद  दीप्ति पांडेय के घर को कलेक्टर के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने आइसोलेट कर 14 दिन तक घर से बाहर नही निकलने के लिए निर्देशित करते हुए उनके घर में किसी को भी नही जाने की सूचना चस्पा कर दिया है। ज्ञात हो कि इसके अलावा विदेश से बस्तर जिले में आये 17 लोगों की तलाश में प्रशासन का अमला लगा हुआ है।

गौरतलब है 04 मार्च को उनके दोनों बेटे अमेरिका से लौटे है और उन दोनों का एयरपोर्ट में थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमे दोनों का टेम्प्रेचर सामान्य पाया गया था। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं वार्ड पार्षद दीप्ती पांडेय ने यह जानकारी छुपाकर अपने दोनों बच्चों के बारे में किसी को नही बताई। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले नागरिको ने होली के समय  दोनों बच्चों को बाहर घूमते हुए देखा। इसके तत्काल बाद जिले के कलेक्टर डॉ. अय्याज फकीर भाई तंबोली, 112 और 104 में शिकायत कर कार्यवाही करने  के लिए आग्रह किया गया। जिस पर  जिले के कलेक्टर ने तुरंत डॉक्टरों की टीम भेज कर पार्षद के दोनों बच्चों का कोरोना सैंपल लेकर उनके घर के बाहर पोस्टर चस्पा किया गया है। पार्षद दीप्ति पांडेय जो स्वयं एक जनप्रतिनिधि होकर अपने दोनों बेटे के बारे में उच्च अधिकारी को अवगत कराने के बजाय एयरपोर्ट में थर्मल स्क्रीनिंग हो गयी है आगे किसी को जानकारी  और कोई जांच कराने  की कोई जरूरत नही है कहकर जानकारी छुपाई थी। 
 


Share

Leave a Reply