CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भाजपा सांसद सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ी में प्रसारण का मुद्दा, मंत्री ने दिलाया भरोसा

 भाजपा सांसद सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ी में प्रसारण का मुद्दा, मंत्री ने दिलाया भरोसा
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को लोकसभा में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को प्रसारण माध्यम में प्रोत्साहित किए जाने की मांग की है। जिस पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सदन में कहा है कि जल्द ही वे इस मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे। 

सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ राज्य गीत से अपनी भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पूरे विश्व में भारत को माता का दर्जा दिया गया है। वैसे ही छत्तीसगढ़ को माता का दर्जा मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि छत्तीसगढ़ है, जिसे उनकी भाषा चाहिए। 

कहा कि छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोग छत्तीसगढ़ी बोली में बात करते हैं। केंद्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को प्रोस्ताहित करने के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रसारण माध्यम में प्रसारित किए जाने की मांग की है। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की मांग पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सदन में कहा कि भारतीय भाषाओं की सम्मान केंद्र सरकार की नीति है। उन्होंने कहा कि इसके बारे तत्काल क्या किया जा सकता है, इस पर विचार करेंगे।
 


Share

Leave a Reply