CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रजनांदगांव में भाजपाईयों ने चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया : कांग्रेस

रजनांदगांव में भाजपाईयों ने चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया : कांग्रेस
Share

संभावित हार के डर से भाजपाई गुंडा गर्दी पर उतारू थे : सुशील

रायपुर। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा में भाजपाइयों की गुंडागर्दी बूथों पर दिखी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में सरकार के संरक्षण में भाजपा ने गुंडागर्दी कर चुनाव में बाधा पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के साथ बूथ पर अभद्रता करने की कोशिश किया। भाजपा राजनांदगांव में हार को देखकर बौखला गयी तथा उसने सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया था। इसके बावजूद राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल के पक्ष में जमकर मतदान किया है। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रचंड मतो से चुनाव जीत रही है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपने प्रत्याशी के खिलाफ पड़ रहे मतदान से बौखलाये भाजपा नेता बूथों में घुसकर लोगो को धमका रहे थे। कवर्धा विधानसभा के बूथ क्र. 209, 210, 211 में गृहमंत्री विजय शर्मा के करीबी भाजपा नेता और सौरभ सिंह कवर्धा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, मुकेश सेन जबरीया बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे। इस दौरान जब वहां पर पुलिस के आईपीएस अधिकारी इनको रोकने पहुंचे तो उनके साथ भी भाजपा नेता गुंडा गर्दी करने लगे। पुलिस के अधिकारी को मारने की धमकी दी गयी तथा यह कहा हम तो घुसेंगे हिम्मत है तो रोककर दिखाओ। भाजपाइयों ने चुनाव को  प्रभावित किया।उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर है। गृहमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र का मामला है। ऐसे में पुलिस के अधिकारी भी दबाव में है। चुनाव आयोग पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेकर तत्काल गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करे और इनकी गिरफ्तारी की जाये। इस पूरे मामले को संरक्षण देने वाले राज्य के गृहमंत्री के विरूद्ध भी आयोग को कार्यवाही करनी चाहिये। कांग्रेस राज्यपाल से मांग करती है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।



Share

Leave a Reply