CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

संविधान बदलना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

संविधान बदलना चाहती है भाजपा : कांग्रेस
Share

 रायपुर :-  भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेख है कि भाजपा एक देश एक चुनाव लागू करेगी। भाजपा का यह संकल्प संविधान की मूलभावनाओं के विपरीत है। इसको लागू करने के लिये अनेक चुनी हुई सरकारों के कार्यकाल को अनेकों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बाधित किया जायेगा जो असंवैधानिक है। संविधान में बदलाव की नीयत से ही भाजपा 400 पार का नारा दे रही है जो बुरी तरह से धराशायी होने वाला है। भाजपा के एक सांसद सहित अनेकों भाजपा नेताओं ने बार-बार कहा भी है कि हम संविधान को बदलने के लिये 400 की बात कर रहे है। आरएसएस और भाजपा का षड़यंत्र इनके नेताओं की जुबान पर आने के बाद अब चुनावी संकल्प पत्र में भी उजागर हो गया है।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस तो शुरू से ही संविधान के प्रावधानों के खिलाफ रहा है। देश की जनता की जनादेश के सामने इनकी चल नहीं पा रही है इसीलिये यह कुछ कर नहीं पाये, आरएसएस भारत के राष्ट्रध्वज, संविधान और संवैधानिक व्यवस्था को अनमने ढंग से स्वीकार करता है अब यह लोग 400 पार का सपना देख रहे है ताकि देश के संविधान और संवैधानिक मूल्यों में छेड़ छाड़ कर सके।



Share

Leave a Reply