BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा का किसानों के नाम पर आंदोलन राजनैतिक नौटंकी: सुशील

 भाजपा का किसानों के नाम पर आंदोलन राजनैतिक नौटंकी: सुशील
Share

रायपुर। भाजपा द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कौन सी नैतिकता से किसानों के लिये आंदोनल कर रही है। राज्य के मुद्दों के दिवालियापन से जूझ रही भाजपा किसानों के नाम पर अपनी डूब चुकी नैय्या को बचाने में लगी है। भाजपा दावा कर रही है कि प्रदेश में धान खरीदी सही ढंग से नहीं हो रही जबकि राज्य में अब तक 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश में अब तक लगभग 17 लाख किसानों का धान सरकार खरीदी कर चुकी है। जब धान खरीदी का लक्ष्य 80 फीसदी पूरा हो गया तब भाजपा को किसानों की सुध आ रही है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को किसानों के बारे में बोलने का प्रदर्शन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं, भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार थी 15 सालों तक किसानों के साथ वादाखिलाफी किया जब केंद्र में सरकार बनी तब किसानों के हितों के खिलाफ उद्योगपतियों को बढ़ावा देने तीन काले कानून बनाया है। भाजपा को प्रदर्शन करना ही है तो मोदी सरकार के खिलाफ करें। छत्तीसगढ़ का किसान तो खुश है उसका धान समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसानों को 10,000 रू. की अतिरिक्त सहायता मिल रही है, गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ के किसान अपने मवेशियों के गोबर तक बेच कर मुनाफा कमा रहे है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जवाब दें कि केन्द्र के द्वारा छत्तीसगढ़ के सेन्ट्रल पूल के चावल में कटौती कर 60 लाख मीट्रिक टन से घटा कर 24 लाख मीट्रिक टन किये जाने पर क्यों मौन है? जूट कमिश्नर ने छत्तीसगढ़ सरकार की मांग के अनुसार 3.5 लाख गठान बारदाने देने की सहमति नहीं दी, इस बारे में भाजपा नेताओं ने कब केन्द्र को पत्र लिखा? छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2500 देने की छूट के लिये मोदी सरकार को भाजपा के किस नेता ने पत्र लिखा? जनता सांसदों का चुनाव तो इसीलिये करती है कि सांसद उनके हक की आवाज केन्द्र में उठायेंगे भाजपा के 9 सांसदों ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हक की आवाज कब-कब केन्द्र के समक्ष उठाया है? भाजपाई यदि किसानों के हक में ईमानदारी से आंदोलन करना चाहते है तो मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करें जो देश के किसानों और खेती को गुलाम बनाने पर तुली हुई है। 
 


Share

Leave a Reply