जल्द होगी भाजयुमो रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी एवं अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद रायपुर शहर जिला अध्यक्ष के नाम पर एक-दो दिन में मुहर लग सकता है। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रदेश प्रभारी की नाराजगी के बाद अब एक-दो दिन में कार्यकारिणी पूरी हो जाएगी।
राजधानी से शहर जिला अध्यक्ष की दौड़ में राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी और गोविंदा गुप्ता तीन प्रबल दावेदारों के नाम पहले सामने आए थे। लेकिन इन दिनों भाजपा के युवा नेता प्रशांत ठाकुर का नाम भी चर्चे में शामिल हो गया है। नाम शामिल होने के पीछे कयास ये लगाए जा रहे है कि प्रशांत भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं के करीबी है। साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष की क्राइटेरिया में फिट बैठते है।




