ब्लैक फंगस ने छत्तीसगढ़ में मचाया कोहराम, अब तक 259 मरीजों की पुष्टि, 16 की मौत
रायपुर, प्रदेश में जहां कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर म्यूकोरमाइकोसिस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। प्रदेश में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस के 259 मामले दर्ज किए गए है। ब्लैक फंगस संक्रमण से अब तक 16 जानें गईं हैं।
म्यूकोरमाइकोसिस के सर्वाधिक मामले दुर्ग से है। यहां अब तक 67 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। तो राजधानी रायपुर में 48 मामले सामने आए है। बिलासपुर में 33,रायगढ़ में 21 मरीज, राजनांदगांव में 16 व जांजगीर-चांपा में 14 मरीजों की अब तक पुष्टि हो चुकी है।
प्रदेश में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का मामला लगातार आए दिन सामने आ रहे है और इससे मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।




